ये पांच राशि के जातक रहे सावधान
फरवरी में बनेगा खतरनाक ग्रहण और अंगारक योग, 5 राशियां रहें अलर्ट वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहण योग और अंगारक योग को बहुत असरदार लेकिन ज्यादातर अशुभ योग माना जाता है. ये योग ग्रहों के आपस में मिलने से बनते हैं. जब ये योग बनते हैं, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन, मन की स्थिति, सेहत, नौकरी-कारोबार और पारिवारिक रिश्तों पर साफ दिखाई देने लगता है. फरवरी के महीने में ग्रहों की स्थिति कुछ अशुभ योगों का निर्माण करने जा रही है. इस दौरान सूर्य, मंगल और राहु की युति से एक साथ अंगारक योग और ग्रहण योग बनेंगे. दरअसल, फरवरी के पहले हफ्ते में मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से राहु मौजूद रहेंगे. मंगल और राहु के एक साथ आने से अंगारक योग बनेगा. वहीं 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, वो राहु के साथ युति बनाकर ग्रहण योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को अशुभ प्रभाव देने वाला माना गया है. ऐसे में फरवरी का समय मेष, सिंह और वृश्चिक सहित कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान दुर्घटना, तनाव और मानसिक परेशानी की आशंका बढ़ सकती है. आइए ...